एमएमए फाइटर रितु फोगाट ने कारोबारी सचिन छिकारा से की शादी, शेयर की तस्वीरें
भारतीय रेसलर गीता और बबीता फोगाट की बहन व भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर रितु फोगाट ने कारोबारी सचिन छिकारा से शादी की है। रितु ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "खुशकिस्मत हूं कि मैं अब आपकी पत्नी कहलाऊंगी। आपके साथ जीवन बिताने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकती। यह बहुत ही खास दिन है।"