एमएस धोनी और सुरेश रैना के करियर में रहीं कौन-कौनसी 7 समानताएं?
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और पूर्व ऑल-राउंडर सुरेश रैना दोनों ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत डक से की थी। दोनों ने इंग्लैंड में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट मैच खेला, एक ही तारीख को T20I डेब्यू किया, एशिया कप डेब्यू पर शतक जड़ा और पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हासिल किया था।