टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है और वह यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने कहा, "यह ऐसी चीज़ है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।" 2007 में कप्तानी संभालने वाले धोनी ने 332 इंटरनैशनल मैच में भारत के लिए कप्तानी की है।