एमएस धोनी को केकेआर के खिलाफ आउट दिए जाने पर छिड़ा विवाद

चेन्नई में केकेआर के खिलाफ सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने पर विवाद छिड़ गया है। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर सुनील नरेन की गेंद पर अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दिया। धोनी ने रिव्यू लिया जिसमें अल्ट्राएज पर गेंद के बल्ले से गुजरने के समय स्पाइक दिखा लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर का फैसला बरकरार रहा।

Load More