एमएस धोनी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा नोट
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह राधिका को गले लगाए नज़र आ रहे हैं। धोनी ने कैप्शन लिखा, "राधिका, आपकी चमकती मुस्कान कभी फीकी न पड़े! अनंत, राधिका को उतने ही प्यार से रखना जैसे आप अपने आस-पास के सभी लोगों को रखते हैं।"