एमएस धोनी ने टी20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के किए पूरे
चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ आईपीएल 2025 के 62वें मैच में टी20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए। वह टी20 क्रिकेट में यह आंकड़ा छूने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बने हैं। धोनी ने 404 मैचों की 355 पारियों में 350 छक्के पूरे किए हैं।