एमएस धोनी का आईपीएल 2023 में अन्य सीज़न के मुकाबले कैसा रहा प्रदर्शन?

आईपीएल-2023 के अधिकतर मैचों में निचले क्रम पर बल्लेबाज़ी करने आए एमएस धोनी ने इस सीज़न 104-रन बनाए जो किसी आईपीएल सीज़न में उनके सबसे कम रन हैं। हालांकि आईपीएल-2023 में उनका स्ट्राइक रेट 182.46 रहा जो किसी सीज़न में उनका सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट है। धोनी ने इस सीज़न 3 स्टंपिंग भी कीं जो पिछले 4 सीज़न में सर्वाधिक है।

Load More