एमएस धोनी के घुटने की मुंबई में हुई सफल कीहोल सर्जरी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की गुरुवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (मुंबई) में घुटने की सफल सर्जरी हुई और उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत का ऑपरेशन करने वाले डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने ही यह सर्जरी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक कीहोल सर्जरी थी।