'एमएस धोनी' के समय भाई की जगह एक ऐक्टर के बेटे के बारे में लिखा जा रहा था: सुशांत की बहन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा है कि सुशांत को बॉलीवुड ने कभी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा, "सुशांत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' संग किसी ऐक्टर के बेटे की फिल्म आई थी। सभी ने उस शख्स की तारीफ की और उसके बारे में लिखा...किसी ने भाई के बारे में नहीं लिखा।"