एमएस धोनी के साथ धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार हुए उनके पूर्व बिज़नेस पार्टनर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ₹15 करोड़ की धोखाधड़ी के केस में उनके पूर्व बिज़नेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को गिरफ्तार किया गया है। दिवाकर को जयपुर पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। दिवाकर पर आरोप है कि उन्होंने जयपुर में क्रिकेट अकैडमी खोलने के लिए धोनी के नाम का अनाधिकृत इस्तेमाल किया था।