एमएस धोनी के हस्ताक्षर वाली शर्ट आज भी संभालकर रखी है जिस पर मुझे गर्व है: गावस्कर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है, "महेंद्र सिंह धोनी के हस्ताक्षर वाली शर्ट मैंने घर में आज भी संभालकर रखी हुई है जिस पर मुझे गर्व है।" गावस्कर ने कहा, "मैं धोनी का बहुत बड़ा फैन हूं।" उन्होंने आगे कहा, "हर फैन की इच्छा रहती है कि वह अपने हीरो से मिले और उसका ऑटोग्राफ ले।"