एमएस धोनी को सीएसके ने किया रिटेन, आईपीएल 2024 खेलेंगे
आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले सीएके द्वारा रिटेन किए जाने के बाद एमएस धोनी आगामी आईपीएल में खेलते नज़र आएंगे। सीएसके ने 19 खिलाड़ियों को रिटेन किया जिसमें डेवन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, दीपक चाहर व अन्य शामिल हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल खिताब जीता है।