'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' साइन की थी, डेट्स नहीं होने के चलते छोड़ी थी: रकुल प्रीत
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' साइन की थी लेकिन डेट्स नहीं होने की वजह से इसे छोड़ दी थी। उन्होंने कहा, "फिल्म का शेड्यूल 20 दिन बढ़ा दिया गया था और उस वक्त मैं ऐक्टर राम चरण व जूनियर एनटीआर के साथ अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग कर रही थी।"