आईपीएल 2022 में एम.एस. धोनी का प्रदर्शन अन्य सीज़न के मुकाबले कैसा रहा?
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम.एस. धोनी ने आईपीएल-2022 में 232-रन बनाए जो किसी एक सीज़न में उनके द्वारा बनाए गए तीसरे सबसे कम रन हैं। इस साल उनका बल्लेबाज़ी औसत 33.14 रहा जबकि पिछले साल 16.28 था। आईपीएल-2020 और आईपीएल-2021 में क्रमश: 116.27 और 106.54 का स्ट्राइक रेट दर्ज करने वाले धोनी का स्ट्राइक रेट इस साल 123.40 रहा।