एम.एस. धोनी ने आईपीएल इतिहास में 20वें ओवर में कैसा प्रदर्शन किया है?
एम.एस. धोनी ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 16 रन बनाकर सीएसके को जीत दिलाई। धोनी ने आईपीएल इतिहास में 20वें ओवर में 261 गेंदों में 246.36 के स्ट्राइक रेट से कुल 643 रन बनाए हैं जो किसी बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन है। उन्होंने 20वें ओवर में 51 छक्के और 48 चौके लगाए हैं।