एमएस धोनी ने जन्मदिन की बधाई देने आए फैन्स का छत से हाथ हिलाकर किया अभिवादन
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने अपने 42वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने आए फैन्स का छत से हाथ हिलाकर अभिवादन किया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में रांची स्थित अपने आवास की छत पर धोनी कुछ लोगों के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं जबकि फैन्स 'धोनी, धोनी' के नारे और 'हैप्पी बर्थडे' कहते दिख रहे हैं।