सीएसके के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एमएस धोनी ने शनिवार को आरसीबी के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल की गेंद पर 110 मीटर लंबा छक्का जड़ा जो आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का है। धोनी ने सीएसके की पारी के 20वें ओवर की पहली गेंद पर यह छक्का लगाया। हालांकि, सीएसके 27 रनों से यह मैच हारकर आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है।