एमएस धोनी ने फैन की बीएमडब्ल्यू कार पर दिया ऑटोग्राफ, वीडियो हुआ वायरल
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का एक फैन की बीएमडब्ल्यू कार पर ऑटोग्राफ देते हुए वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। वीडियो में धोनी फैन से पूछते दिख रहे हैं कि वह कहां साइन करवाना चाहते हैं। इस वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "अब यह कार अनमोल हो गई है।" जबकि एक अन्य ने लिखा, "फैन काफी भाग्यशाली है।"