एमएस धोनी ने रविवार को मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या के पारी के आखिरी ओवर में छक्के छुड़ा दिए। 19.2 ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़ दिए। उन्होंने अपनी 4 गेंद की पारी में नाबाद 20 रन बनाए। धोनी का स्ट्राइक रेट 500 का रहा।