एमएस धोनी बने आईपीएल में 150 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर
चेन्नई सुपरकिंग्स के एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास में 150 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में जितेश शर्मा का कैच लिया। उनके अलावा, आईपीएल में बतौर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने 144 कैच लिए हैं जबकि ऋद्धिमान साहा ने 119 कैच लिए हैं। ऋषभ पंत ने 75 कैच लिए हैं।