एमटीवी न्यूज़ ने 36 साल बाद अपना संचालन बंद करने का किया एलान
'एमटीवी न्यूज़' ने अपनी पैरेंट कंपनी पैरामाउंट ग्लोबल में जारी छंटनियों के बीच इस हफ्ते करीब 36 साल बाद अपना संचालन बंद करने की घोषणा की है। अमेरिकी मीडिया कंपनी पैरामाउंट ने एमटीवी न्यूज़ को बंद करने के साथ अमेरिका में अपने कार्यबल में 25% कटौती की घोषणा की। कंपनी ने इन फैसलों के पीछे 'आर्थिक दबावों' का हवाला दिया।