एमपी में ₹10 की शर्त के लिए तैरकर तालाब पार करने की कोशिश में डूबा युवक, हुई मौत
रायसेन (एमपी) में रविवार को 19-वर्षीय एक युवक ₹10 की शर्त के लिए तैरकर तालाब पार करने की कोशिश करते समय डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, युवक ने अपने दो दोस्तों से 'कौन सबसे तेज़ तैरता है' इस बात को लेकर शर्त लगाई थी। बकौल पुलिस, युवक का शव बरामद कर लिया गया है।