एमपी के 10 स्कूलों को लौटानी होगी 81,000 छात्रों से अवैध रूप से ली गई ₹65 करोड़ की फीस
जबलपुर (मध्य प्रदेश) के 10 निजी स्कूलों को 7 शैक्षणिक सत्रों में 81,000 से अधिक छात्रों से ट्यूशन फीस के तौर पर अवैध रूप से लिए गए ₹65 करोड़ वापस करने का निर्देश दिया गया है। जबलपुर के ज़िला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि इन निजी विद्यालयों ने कानून का उल्लंघन करते हुए ट्यूशन फीस बढ़ाई थी।