एमपी के 2 मंदिरों ने 15 अगस्त के बजाय 11 अगस्त को क्यों मनाया स्वतंत्रता दिवस?
मध्य प्रदेश के 2 प्रसिद्ध मंदिरों (पशुपतिनाथ मंदिर, मंदसौर और बड़े गणेश मंदिर, उज्जैन) ने स्वतंत्रता दिवस से 4 दिन पहले 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया। ये मंदिर हर साल हिंदू पंचांग का पालन करते हैं। पुजारियों ने बताया कि यह तिथि श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी से मेल खाती है और इस वर्ष यह 11 अगस्त को पड़ी।