एमपी की 7 सरकारी समेत 16 यूनिवर्सिटी को यूजीसी ने घोषित किया डिफॉल्टर, सामने आई सूची

मध्य प्रदेश के 7 सरकारी व 9 निजी विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है जिनकी सूची सामने आई है। यूजीसी ने इन विश्वविद्यालयों में लोकपाल की नियुक्ति नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई की है। इनमें भोपाल का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय व जबलपुर की मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी भी शामिल है।

Load More