एमपी की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने 3,000 मतों से जीता उप-चुनाव

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उप-चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कमलेश प्रताप शाह ने जीत दर्ज कर ली है। कमलेश को 83,105 वोट मिले और उन्होंने 3,027 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार धीरनशा सुखराम दास इनवाती को हरा दिया। गौरतलब है, तीन बार के कांग्रेस विधायक कमलेश मार्च-2024 में बीजेपी में चले गए थे जिसके चलते यहां उप-चुनाव हुआ।

Load More