एमपी के इंदौर में बस ने 62 वर्षीय बाइक सवार को कुचला, हादसे का वीडियो आया सामने
इंदौर (एमपी) में बाइक से ड्यूटी पर जा रहे 62-वर्षीय शख्स को बस ने कुचल दिया जिससे बुज़ुर्ग मौके पर ही मौत हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें चालक हादसे के बाद बस से उतरकर भागते हुए दिख रहा है। पुलिस ने बस को ज़ब्त कर लिया व चालक की तलाश की जा रही है।