एमपी के उज्जैन में पूर्व पार्षद की घर में गोली मारकर की गई हत्या, पत्नी व बेटा हिरासत में

उज्जैन (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने पारिवारिक ज़मीन विवाद को लेकर खान की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मामले में पुलिस ने खान की पत्नी व एक बेटे को हिरासत में लिया जबकि दूसरा बेटा फरार है।

Load More