एमपी के कूनो नैशनल पार्क में मादा चीता 'निर्वा' ने 4 शावकों को दिया जन्म

मध्य प्रदेश के कूनो नैशनल पार्क में मादा चीता 'निर्वा' ने 4 शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने 'X' पर लिखा, "गूंजी किलकारियां, कूनो में आईं खुशियां।" 'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, इन शावकों को मिलाकर कूनों नैशनल पार्क में अब चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है जिनमें शावकों की कुल संख्या 12 है।

Load More