एमपी के कॉलेज में बीटेक की स्टूडेंट ने छात्राओं के नहाते हुए बनाए वीडियो, बॉयफ्रेंड को भेजे
जबलपुर (एमपी) में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिज़ाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (आईआईआईटीडीएम) के हॉस्टल में छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप बीटेक सेकेंड ईयर की छात्रा पर लगा जिसने कथित तौर पर वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजे। वहीं, आरोपी हिरासत में है व उसके पास से 2 मोबाइल व 1 लैपटॉप बरामद हुआ है।