एमपी की करारी नदी में डूबे 2 युवकों के शव 46 घंटे की तलाश के बाद मिले
सतना (एमपी के उचेहरा क्षेत्र में करारी नदी में बाइक समेत बहे पुष्पेंद्र लोधी और राजकुमार लोधी के शव 46 घंटे बाद बरामद हुए थे। रविवार को जलस्तर कम होने पर ग्रामीणों ने घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर उनकी बाइक भी खोज निकाली। दोनों बुधवार को रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे तभी हादसा हुआ।