एमपी के खंडवा में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
खंडवा (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार सुबह करीब 9:05 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इसका केंद्र ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे था और इसकी तीव्रता 3.6 थी। एडीएम काशीराम बडोले ने बताया कि फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।