एमपी के खेत में गड्ढे में छिपाकर रखे गए चोरी के ₹53 लाख के चांदी के ज़ेवर हुए बरामद
गुना (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने शनिवार को एक खेत में खुदाई कर गड्ढे में छिपाकर रखे गए 54 किलोग्राम से अधिक के चांदी के ज़ेवरात बरामद किए। पुलिस ने बताया कि इन ज़ेवरातों को करीब महीनेभर पहले झालावाड़ (राजस्थान) के एक ज्वेलर की दुकान से चुराया गया था। राजस्थान पुलिस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।