एमपी की खदान में 7 मज़दूरों को मिला ₹50 लाख का हीरा, कुंवारे मज़दूर बोले- अब मिलेगी दुल्हन
पन्ना (एमपी) में 7 गरीब मज़दूरों को खदान में 16.96-कैरेट का जेम-क्वॉलिटी का हीरा मिला है जिसकी अनुमानित कीमत ₹50 लाख+ बताई जा रही है। मज़दूरों के अनुसार, उन्हें हीरा ₹1 करोड़+ में बिकने की उम्मीद है व उस राशि को सातों बराबर बांटेंगे। बकौल मज़दूर, आर्थिक तंगी के चलते उनके 3 साथी अविवाहित थे जिन्हें अब दुल्हन मिल जाएगी।