एमपी के गुना में क्रैश हुआ एविएशन अकैडमी का एयरक्राफ्ट, दो पायलट हुए घायल
गुना (एमपी) में रविवार को एक निजी एविएशन अकैडमी का ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया जिसमें दो पायलट घायल हो गए। आशंका है कि हादसा इंजन के फेल होने से हुआ व एयरक्राफ्ट करीब 40 मिनट की उड़ान के बाद क्रैश हुआ था। वहीं, अस्पताल में भर्ती दोनों पायलटों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।