एमपी के गुना में सरकारी काम में बाधा डालने पर दिग्विजय सिंह के भतीजे पर केस दर्ज
गुना (मध्य प्रदेश) में सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य सिंह के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, 'मैं हूं अभिमन्यु' अभियान के दौरान आदित्य और उनके ड्राइवर की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई थी। एक वीडियो में वह पुलिसकर्मियों से बहस करते दिखाई दे रहे हैं।