एमपी कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव की सरकार के 10 महीने पूरे होने पर पूछे 10 सवाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में बनी बीजेपी सरकार के 10 महीने पूरे होने पर उनसे 10 सवाल पूछे हैं। पटवारी ने कहा, "लाडली बहनों को ₹3000/माह, ₹450 में एलपीजी सिलिंडर, किसानों को फसलों का उचित मूल्य व लोगों को रोज़गार देने का क्या हुआ? 33 योजनाएं बंद क्यों हुईं?"