एमपी के जबलपुर में बांध में 30 से अधिक लोगों को ले जा रहा क्रूज़ डूबा, 4 की हुई मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध में लगभग 30-40 लोगों को ले जा रहा क्रूज़ पानी में डूब गया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद 12-15 लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने संदेह जताया है कि अचानक मौसम बदलने और तेज़ हवा चलने के कारण क्रूज़ अपना संतुलन खो बैठा।