एमपी के जबलपुर में मिले 50 से ज़्यादा गोवंश के सिर व कंकाल
जबलपुर (एमपी) में बुधवार को पहाड़ी पर 50 से ज़्यादा गोवंश के सिर व कंकाल मिले। एक चरवाहे ने अवशेषों को देखा था जिसके बाद बजरंग दल व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और मामले में कार्रवाई की मांग की। बकौल पुलिस, कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं व उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।