एमपी के जबलपुर में शराब पीने से मना करने पर की गई इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, इंजीनियर ने अपने स्कूटर के पास 4 लोगों को शराब पीने से रोका था जिसके बाद हुए विवाद में आरोपियों ने पीड़ित पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए। 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।