एमपी की तपस्या बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी कर बनीं IAS, हासिल की थी 23वीं रैंक
नरसिंहपुर (एमपी) की तपस्या परिहार बिना कोचिंग के 2017 में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस ऑफिसर बनीं हैं। वह कहती हैं, "सफलता एक दिन में नहीं मिलती लेकिन ठान लो तो एक दिन ज़रूर मिलती है।" तपस्या एक किसान की बेटी हैं। उन्होंने पुणे से लॉ की पढ़ाई पूरी कर दूसरे प्रयास में यूपीएससी में 23वीं रैंक हासिल की थी।