एमपी के दिव्यांग मूर्तिकार की बनाई मां दुर्गा की मूर्तियों की महाराष्ट्र में है डिमांड
बुरहानपुर (एमपी) में दिव्यांग मूर्तिकार अजय नवरात्रि के मद्देनज़र 10-10 फीट ऊंची मां दुर्गा की मूर्तियों को बनाने के लिए जाने जाते हैं। मूर्तिकार अजय के मुताबिक, उनके साथ 3-4 दिव्यांग लोग भी काम करते हैं और उनकी बनाई गई मूर्तियों की सबसे ज़्यादा महाराष्ट्र में डिमांड है। बकौल अजय, वह पिछले 30-35 वर्षों से यह काम कर रहे हैं।