एमपी के पीथमपुर में आज से जलाया जाएगा यूनियन कार्बाइड का ज़हरीला कचरा
पीथमपुर (एमपी) में भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का 337 टन ज़हरीला कचरा जलाने की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। यहां इंदौर देहात और धार के 24 थानों के 500 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। गौरतलब है, जबलपुर हाईकोर्ट ने तीन चरणों में 10-10 टन कचरा जलाने और 27 मार्च तक रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे।