एमपी के पैरालंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को ₹1 करोड़ व सरकारी नौकरी देगी राज्य सरकार

मध्य प्रदेश सरकार ने पेरिस पैरालंपिक्स-2024 में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को ₹1-1 करोड़ और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को खिलाड़ियों को सम्मानित कर कहा कि भारत ने ओलंपिक्स व पैरालंपिक्स में उल्लेखनीय प्रगति की है। पैरालंपिक्स में राज्य की पूजा ओझा और कपिल परमार ने पदक जीते हैं।

Load More