एमपी के पन्ना में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 31 लोग हुए घायल

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पहाड़ीखेरा-कालिंजर घाटी मार्ग पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 31 लोग घायल हो गए। श्रद्धालु मैहर में मां शारदा के दर्शन कर फतेहपुर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक को बचाने के दौरान ट्रॉली पलट गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

Load More