एमपी के बाद छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई 'द साबरमती रिपोर्ट', सीएम ने किया एलान
मध्य प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में ऐक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को 'X' पर लिखा, "यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है जिसे निहित स्वार्थ के लिए छुपाने का प्रयास किया गया था।"