एमपी के बालाघाट में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बालाघाट (मध्य प्रदेश) के मगदर्रा गांव में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।