एमपी के भोपाल में नए आपराधिक कानून के तहत दर्ज हुआ राज्य का पहला केस
नए आपराधिक कानून के तहत मध्य प्रदेश के भोपाल में राज्य का पहला केस दर्ज हुआ है। यह केस हनुमानगंज थाने में प्रफुल्ल चौहान नामक शख्स की शिकायत पर हरभजन नामक शख्स पर अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज करने को लेकर दर्ज हुआ है। गौरतलब है, देश में आज (सोमवार) से तीन नए कानून लागू हो गए हैं।