मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का मंगलवार को करीब 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह करीब एक हफ्ते से बीमार थे और उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती थे। केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने निधन पर शोक जताते हुए कहा, "सिर से पिता का साया उठना जीवन की अपूरणीय क्षति है।"