एमपी के मुरैना में ट्रक की टक्कर के बाद पलटी कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 2 की हुई मौत
मुरैना (मध्य प्रदेश) में सोमवार सुबह कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मारी दी जिसमें 2 कांवड़ियों की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी व हादसे में 15 कांवड़िएं घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अन्य कांवड़ियों ने नैशनल हाइवे-44 जाम कर दिया था जिसे पुलिस ने खुलवा दिया है।